सीतापुर, फरवरी 13 -- सीतापुर, संवाददाता। सदरपुर क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन दो फरवरी को घर से चली गई थी। पता करने पर जानकारी हुई कि उसे क्षेत्र का ही निवासी हसीब बहला फुसला कर ले गया है। आरोप है कि बहन उसके घर से 95 हजार रुपये व डेढ़ लाख के जेवर भी ले गई। बहन को ले जाने में लतीफ, अतीक और जमाल ने भी हसीब की मदद की है। उसने सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.