प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- उदयपुर। इलाके की रहने वाली युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को देहात कोतवाली क्षेत्र के डराना निवासी अभिषेक ने शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर अगवा कर लिया। पीड़िता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ युवती को अगवा करने का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...