प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट थाने में दो दिन पहले एफआईआर दर्ज करवाने की मांग को लेकर एक युवती ने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज करने के दो दिन बाद ही मंगलवार को महोबा जाकर आरोपी सौरभ यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।

प्रेम संबंध के आरोप कोतवाली थानाक्षेत्र की युवती का महोबा जिले के एक युवक से करीब चार साल से प्रेम संबंध था। युवक राजापुर में किराए का कमरा लेकर रहता था। युवती ने आरोप लगाया था कि युवक ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। कैंट थाने में हंगामे के दौरान युवती ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो भी बनाया था। कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि नामजद आरोपी सौरभ यादव को उसके गृह जनप...