हमीरपुर, मई 1 -- भरुआ सुमेरपुर। गुरुवार को देर शाम बड़े पावर हाउस के सामने संचालित अर्थ होटल में युवती के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मौदहा निवासी शिवानी यादव के साथ कुछ युवकों ने कल शाम गाली-गलौज करके जमकर अभद्रता करते हुए मारपीट की थी और कार में सवार होकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद युवती ने होटल में जमकर बवाल काटा था। घटना की सूचना पाकर थाने से पहुंची सब इंस्पेक्टर प्रियंका ने युवती को समझा-बुझाकर शांत कराकर थाने लाई थी। युवती ने देर रात अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज करने की तहरीर पुलिस को दी थी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवती से मारपीट, बीयर की बोतल से हमला करने का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके होटल अर्थ में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना में शामिल बिदोखर पुरई निवास...