युवती के साथ मारपीट, जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास का आरोप
रांची, जुलाई 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कडरू की रहने वाली एक युवती और उसके दोस्त के साथ मारपीट की गई। युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया। आरोप अनुराग झा पर लगा है। इस संबंध में युवती ने अनुराग झा के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने आवेदन में कहा कि चार जुलाई की दोपहर वह अपने साथी के साथ जनता अपार्टमेंट स्थित आवास पर बातचीत करने गई थी। आरोप लगाया कि अनुराग ने उनके बारे में गलत-गलत अफवाह फैलाया था। उनका चरित्र हनन भी कर रहा था। इस बारे में जब वह बात की तो आरोपी ने उन्हें और उनके दोस्त को बुरी तरह से पीटा। यह भी पढ़ें- यौन शोषण के आरोपी को रांची पुलिस ने गुमला से किया गिरफ्तार उनके दोस्त का सिर फोड़ दिया। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.