अल्मोड़ा, फरवरी 24 -- अल्मोड़ा। पातालदेवी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बेटी के फोन में अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति की ओर से तहरीर मिली है। उनका कहना है कि एक व्यक्ति उनकी 19 साल की बेटी को मानिसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। लगातार बेटी के मोबाइल पर मैसेज के साथ वीडियो भेजे जा रहा है। इससे बेटी परेशान है। बेटी के बताने पर उन्होंने युवक को फोन किया और विरोध जताया। इस पर आरोपी उल्टा उन्हें ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है। इधर, कोतवाल य...