हापुड़, जून 23 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह पीड़िता को बचाया। आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 22 जून की सुबह वह खेत पर मजदूरी करने के लिए गई थी। इसी दौरान उसके पड़ोसी रवि ने पीड़िता के पड़ोस में स्थित जेठ के मकान की बाहर से कुंदी लगा दी और उसके घर में घुस गया। उस समय घर में उसकी 19 वर्षीय पुत्री अकेली थी। आरोप है कि आरोपी ने पुत्री के अकेला होने का फायदा उठाते हुए गंदी नियत से छेडखानी शुरू कर उसके कपड़े फाड़ दिए और जबरदस्ती करने की कोशिश करने का प्रयास किया। पु...