बलरामपुर, मार्च 11 -- बलरामपुर। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 25 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि 19 वर्षीय बेटी को युवक अपने साथ ले गया और शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि ग्राम गालिबपुर निवासी सोनू उर्फ मोहम्मद इमरान पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई थी। टीम ने बुधवार को आरोपी मोहम्मद इमरान को गालिबपुर तिराहे के पास गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पाक्सो कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भेज दिया है। युवती भी मिल गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...