पाकुड़, मार्च 7 -- महेशपुर पुलिस नेएक युवती को बहला फुसला कर भगाने के आरोप में बाबूदहा गांव के नामजद आरोपित निवास यादव को कांड के अनुसंधानकर्ता दीपक कुमार ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपित का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया गया। आरोपित के खिलाफ गुरुवार को ही थाना क्षेत्र के एक 18 वर्षीय युवती ने आरोपित के खिलाफ जबरन भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज करवाई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि युवती को मेडिकल के लिए पाकुड़ भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.