बस्ती, जून 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थानाक्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय दलित युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर एक आरोपी प्रेम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था।

आरोपी की गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। थाने पर दी तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया था कि उनकी 19 वर्षीय बेटी रविवार सुबह करीब 10 बजे उभाई गांव में सिलाई सीखने गई थी। वहां दुकान बंद होने के कारण वह वापस लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान प्रेम सिंह ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी साइकिल पर बैठा लिया। तहरीर के अनुसार आरोपी युवती को एक पोल्ट्री फार्म पर ले गया, जहां उसकी इच्छा के ...