रामपुर, मई 30 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती अपने ताऊ के घर से खाना देकर वापस आ रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही सद्दाम ने हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने पूरी जानकारी परिजनों को दी। परिजन शिकायत करने पहुंचे तो आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए ईंटों से हमला कर दिया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सद्दाम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...