संतकबीरनगर, मई 14 -- सांथा, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहरकला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक 19 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने लिखा है कि बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे अशोक कुमार ने उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी की। जब परिजनों ने घटना का विरोध करते हुए उलाहना दिया तो रामधनी, सुग्रीम और कमलेश ने एकजुट होकर पीड़िता और उसके परिवार को भद्दी-भद्दी गालियां दीं। आरोप है कि विपक्षियों ने उन्हें मारने के लिए दौड़ाया और जान से मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध मे एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया ह...