जौनपुर, मई 27 -- गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बीते 17 मई की शाम को उस समय हुई जब पीड़िता रामपुर बाजार से अपने घर वापस लौट रही थी। पीड़िता की तरफ से दी गई तहरीर के अनुसार जब वह रास्ते में एक मंदिर के पास पहुंची तो वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता का हाथ पकड़कर उसके साथ हाथापाई की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी मनबढ़ किस्म का है और पूर्व में भी उसकी बड़ी बहन के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। एसओ गंगा सागर मिश्र ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सचिन यादव निवासी झारे के...