बक्सर, फरवरी 25 -- फालोअप ----- निराशा चक्की के चुन्नी डेरा गांव स्थित स्कूल के पास युवती की मिली थी लाश अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की कर रही जांच चक्की, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चुन्नी डेरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास एक बोरे में 18 वर्षीय सुनीता कुमारी की मिली लाश मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। घटना के 05 दिन बितने के बाद भी स्थानीय पुलिस किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इससे परिजनों में निराशा का माहौल कायम है। पुलिस अभी तक न तो किसी की गिरफ्तारी ही कर पायी और न ही युवती की लाश बरामदी मामले का खुलाया ही कर पायी। फिलहाल, पीड़ित परिवार सदमें में है तथा न्याय की उम्मीद में प्रशासन की तरफ टकटकी लगाए बैठा है। परिजनों का कहना है कि उनकी पुत्री की हत्या हुए लगभग 01 सप्ताह से अधिक समय गुजर गए, मगर स्थान...