बदायूं, अप्रैल 5 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कस्बा के एक मोहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 25 फरवरी को सुबह करीब आठ बजे घर से कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को मोहल्ले का ही पप्पू नाम का व्यक्ति बहला कर अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले की जांच एसआई कपिल कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि युवती की बरामदगी के लिए टीम गठित कर संभावित स्थानों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.