हापुड़, मार्च 26 -- हापुड़। कोतवाली नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली एक युवती के मोबाइल पर साइबर ठगों ने अश्लील और धमकी भरे मैसेज भेजे। जिसके बाद युवती का परिवार काफी भयभीत है। पीड़ित युवती ने साइबर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने साइबर थाने में दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम एक अनजान नंबर से उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज प्राप्त हुआ। फोनकर्ता ने उसे अश्लील मैसेज और धमकी भरे मैसेज भेज। इन सभी मैसेज को आरोपी ने बाद में डीलिट भी कर दिया। लेकिन, फोनकर्ता द्वारा किए गए इस कृत्य से युवती और उसका परिवार काफी डरा हुआ है। परिवार ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस न...