सहारनपुर, फरवरी 27 -- गांव सांगाठेडा से दूसरे समुदाय के युवक के साथ फरार हुई युवती का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसको लेकर गांव में तनाव के हालात बने हैं। गांव में मामले को लेकर पंचायत भी हो चुकी है। एक समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन कर जाम भी लगाया था। पुलिस ने दो दिन में युवती को बरामद करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद भी जाम खोला गया था, लेकिन युवती के बरामद न होने की वजह से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है। कड़ी सुरक्षा के बीच ही जुमे की नमाज अदा की गई। गांव के बाजार भी सूने पड़े हैं। पुलिस टीमों ने इलाहबाद हाईकोर्ट में भी डेरा डाल रखा है। युवती वीडियो वायरल कर युवक के साथ रहने की इच्छा भी जता चुकी है। गांव में पुलिस बल की तैनाती के चलते सन्नाटा पसरा है। जुमें की नमाज शांति के साथ चाकचौबन्द सुरक्षा व्यवस्था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.