पीलीभीत, अप्रैल 9 -- जहानाबाद। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसने अपनी पुत्री की शादी थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक से तय की थी। आरोप है कि शादी तय करने के बाद लड़के का आचरण ठीक न होने के कारण उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे पूर्व युवक ने उसकी पुत्री के कुछ फोटोग्राफ मोबाइल से ले लिए थे और वीडियो भी बना ली थी। जब उसने अब अपनी पुत्री की शादी अमरिया क्षेत्र के गांव के निवासी युवक से करनी चाही। तो न्यूरिया निवासी युवक ने फोटो वायरल करने की धमकी दी। फोटो डिलीट करने के बदले एक लाख रुपए की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...