युवती के फोटो वायरल करने का आरोप
नोएडा, मार्च 25 -- नोएडा। डेढ़ वर्ष पूर्व हुई दोस्ती के दौरान युवक ने युवती के खींचे गए आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोपी युवक दोस्ती तोड़े जाने से नाराज है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को बताया कि उनकी अंकुर नामक युवक से दोस्ती थी। दोनों अक्सर मिलते रहते थे। कुछ समय पूर्व दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोस्ती टूट गई। आरोप है कि युवक ने दोस्ती के दौरान मोबाइल से खींचे गए आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। परिचितों के माध्यम से पीड़िता को इसकी जानकारी हुई। अब भी आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.