बागपत, अप्रैल 25 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के ईंट भट्टे पर काम करने वाली युवती के फ़ोटो युवक ने एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये। युवती के भाई ने घटना की तहरीर बालैनी थाने पर दी है। क्षेत्र के दत्तनगर गांव के एक ईंट भट्टे पर डौला गांव की युवती अपने परिवार के साथ काम करती है। वही पर डौला का ही रहने वाला एक युवक भी काम करता है। आरोप है कि युवक ने युवती के फ़ोटो एडिट कर दिए और युवती को शादी के लिये ब्लैकमेल करने लगा। युवती के मना करने पर युवक ने युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। बाद में ग्रामीणो के बताने पर युवती के परिजनों को इसका पता चले। पीड़ित युवती के भाई ने घटना की तहरीर बालैनी थाने पर दी है। इस बारे में एसएसआई उधम सिंह तालान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...