अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़,संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शातिर ने युवती का फोटो एडिट कर मंगेतर को भेज दिया। रिश्ता करने पर मंगेतर को जान से मारने की धमकी दे डाली। मंगेतर ने रिश्ता करने से इंकार कर दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एक मोहल्ला निवासी युवती का रिश्ता मुरादाबाद निवासी युवक से तय हुआ था। इसी बीच किसी तरह इलाके के ही एक युवक ने मंगेतर का मोबाइल नंबर ले लिया। युवती का फोटो अपने साथ एडिट कर मंगेतर को भेज दिया। फोटो देख मंगेतर पक्ष दंग रह गया। इतना ही नहीं शातिर ने मंगेतर को शादी करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इस पर मंगेतर पक्ष ने रिश्ता करने से इंकार कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित पक्ष दहशत में है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सौरभ निवासी सराय मियां के खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.