सोनभद्र, मई 19 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के प्यार पर बिरादरी की पंचायत ने पिता को जुर्माना भरने का फरमान सुनाया। रविवार को देर शाम चली पंचायत में लड़की के पिता को लड़का पक्ष को शादी की तैयारी में लगा 30600 रुपए बतौर जुर्माना देने का फैसला सुनाया। युवती की 21 जून को म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी शादी। शादी से पहले ही युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। म्योरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती होमगार्ड है। उसकी शादी थाना क्षेत्र के ही एक गांव के युवक से 21 जून को तय हुई थी। यह भी पढ़ें- घर से भाग प्रेमी जोड़े ने किया निकाह, पंचायत में युवती ने मां-बाप से मुंह फेरा वर पक्ष शादी का कार्ड बांट रहा था और शादी की अन्य तैयारियां भी शुरू हो गई थी। इस बीच युवती पड़ोसी गांव के विजातीय युवक क...