युवती के दरवाजे पर प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया, बात कराने की थी जिद
हिन्दुस्तान संवाददाता, नवम्बर 12 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूपी के बस्ती में हर्रैया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बुधवार की सुबह एक युवती के दरवाजे पर पहुंच कर एक युवक ने उससे बात कराने की जिद की। युवती के परिजनों ने समझाने की कोशिश की तो उसने खुद को तमंचे से गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि वह युवती से एकतरफा प्रेम करता था। उससे शादी की जिद कर रहा था। उसके इस आत्मघाती कदम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। परशुरामपुर थाना क्षेत्र स्थित ठाकुरपुर गांव निवासी रामबुझारत का पुत्र शिवकुमार उर्फ गनई (30) अपनी रिश्तेदारी की ही एक युवती से एकतरफा प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.