गोंडा, मार्च 23 -- खरगूपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर दिया है कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री दो दिन पूर्व गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने शादी की नीयत से उसे भगा ले जाने की आशंका जताई है। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...