युवती के खाते से साढ़े 98 हजार उड़ाए
गाज़ियाबाद, जून 16 -- गाजियाबाद। साइबर ठगों ने विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती के खाते से साढ़े 98 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आंबेडकर नगर निवासी मधु पांडेय ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीते उनके बैंक खाते से अज्ञात व्यक्तियों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर लगभग 98 हजार 427 रुपये निकाल लिए। उन्हें इस लेनदेन की जानकारी नहीं थी और न ही उन्होंने इसके लिए किसी प्रकार की सहमति दी थी। पीड़िता के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मधु पांडेय ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर साइबर ठगों की पहचान करने और धोखाधड़ी से निकाली गई राशि की बरामदगी की मांग की है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.