गाज़ियाबाद, जून 1 -- ट्रांस हिंडन। कौशांबी थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक युवती के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। वैशाली सेक्टर-तीन के आम्रपाली अपार्टमेंट में रहने वाली ज्योति अस्थाना ने पुलिस को बताया कि वह 16 दिसंबर 2025 को कोरियर करने के लिए ऑनलाइन सर्च कर रही थीं। इस दौरान एक कोरियर कंपनी से उनके मोबाइल पर एक एपीके फाइल प्राप्त हुई। फाइल खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और खाते से तीन बार में एक लाख रुपये निकल गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...