नोएडा, जून 27 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। फेस वन थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती के कमरे में घुसकर एक युवक ने छेड़छाड़ की और गला दबाया। शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके भाई के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-15 निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना के समय वह कमरे में अकेली थी, जबकि बहन बाहर खाना लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक रंजीत उसके कमरे में आया। उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला दबाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग और उसके दोस्त मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी वहां से भाग निकला। आरोप है कि वह सीधे अपने भाई नंद किशोर के घर पहुंच गय...