बरेली, मार्च 13 -- फरीदपुर, संवाददाता। शोहदे ने युवती के एडिट करके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। विरोध करने पर अपहरण की धमकी दी। शिकायत करने पहुंचे पीड़िता के परिजनों को बेरहमी से पीटा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरीदपुर के एक गांव की युवती को पड़ोस का इमरान कई दिन से छेड़खानी कर रहा था। युवती ने विरोध किया जिसके बाद इमरान ने युवती के एडिट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती को उठा ले जाने की धमकी दी। परेशान होकर युवती ने परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। परिवार के लोग इमरान की शिकायत करने उसके घर पहुंचे। आरोप है जिसके बाद इमरान और उसके परिवारवालों ने पीड़िता के घर पर हमला बोल दिया। घर में घुसकर पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.