आगरा, फरवरी 26 -- थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती के एक युवक द्वारा अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। युवती की बहन ने अश्लील फोटो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दे दिया है, पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। गुरुवार को थाने में पहुंची युवती ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी छोटी बहन कस्बे के एक विद्यालय में पढ़ती थी। उसी दरमियान कस्बा में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। युवक ने प्रेम जाल में फंसा कर उसकी छोटी बहन के कई अश्लील फोटो मोबाइल में कैद कर लिए थे। अब कई दिनों से युवक उसकी छोटी बहन को संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित कर रहा था। बहन ने संबंध बनाने से मना कर दिया तो युवक उसके अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। युवती द्वारा मिले प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस गंभ...