पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि गांव का रंजीत 29 जनवरी को उसकी पुत्री को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया था। 30 जनवरी को उसने थाना अमरिया में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोपी रंजीत एक माह तक जेल में भी रहा था। जेल से जमानत पर आते ही आरोपी ने उसकी पुत्री के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिससे उसकी और उसकी पुत्री की छवि समाज में धूमिल हो रही है। कई बार समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माना। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अमरिया अमित सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द उसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...