प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेख का पुरवा परियावां गांव निवासी अनुज मौर्या के खिलाफ युवती को अगवा कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज है। 14 अप्रैल को युवती को भगाने के मामले में नामजद आरोपित अनुज मौर्या फरार था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित अनुज मौर्या को कोराली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। अपहृत युवती को पुलिस ने पहले ही बरामद कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंपा दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...