मधुबनी, सितम्बर 2 -- पंडौल। पंडौल थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के कथित अपहरण को लेकर 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती के पिता ने पंडौल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया गया है कि घटना के दिन नामजद आरोपियों ने उनकी 19 वर्षीय पुत्री को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। पिता का कहना है कि जब वे परिजनों के साथ बेटी की तलाश में आरोपियों के घर पहुंचे और उसकी बरामदगी की बात कही, तो वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज की तथा मारपीट की। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इस घटना में मुख्य आरोपियों के अलावा उनके दो अन्य सहयोगियों समेत कुल 10 लोगों की संलिप्तता है। आवेदन के आधार पर पंडौल थाना में सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में पंडौल ...