मेरठ, मार्च 28 -- दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता युवती के परिजनों द्वारा पड़ोसी युवक पर लगाए गए अपहरण के आरोप पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पिता ने तहरीर में पड़ोसी पंकज चौहान पर मंदिर जाने के दौरान पुत्री को बहलाफुसला कर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...