वाराणसी, मई 28 -- शिवपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में एक युवती के अपहरण में शिवपुर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरसोस (राजातालाब) के अजय कन्नौजिया, शिवपुर के कोटेश्वर हनुमान मंदिर के पास के मानसी कन्नौजिया और गिलट बाजार की अन्नू यादव को नामजद किया गया है। आरोप है कि दोनों युवतियों की मिलीभगत से युवक ने बीते 23 मई को अपहरण कर लिया। युवती के पिता ने बताया कि आरोपी युवक बेटी से तीन माह से संपर्क में था। उसे अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता था। उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। धमकी भी दी थी कि अगर मुझसे शादी नहीं करोगी, तो तुम्हारे साथ किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...