फतेहपुर, अप्रैल 17 -- फतेहपुर। बकेवर थाने में दर्ज हुए युवती के अपहरण मामले में वादी की याचिका पर हाईकोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा है। 29 अप्रैल को मामले की अगली तिथि निधार्रित की गई है। पुलिस की ओर से जवाब दाखिल किया जाएगा। बकेवर थाना के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती चार जुलाई 2021 को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही चार युवकों पर युवती को बहला फुसला कर अगवा कर करने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी थी। इस बीच सात जुलाई को युवती का शव घर से करीब आठ सौ मीटर दूर खेत में बने कुएं में मिला था। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की थी। परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या कर कुंए में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस विवेचना करती रही। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी। रेप या गै...