बदायूं, जनवरी 22 -- बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानाबाद से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि 16 जनवरी को उसकी 22 वर्षीय पुत्री नगर के बदायूं बस स्टैंड पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गांव का जुगेंद्र पाल वहां बाइक से पहुंचा और गांव चलने की बात कहकर बेटी को अपने साथ बैठा लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी बेटी को कहीं और ले गया। जब शाम तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान जानकारी हुई कि गांव का जुगेंद्र पाल युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित ने आरोपी के घर जाकर उसकी मां से पुत्री को वापस दिलाने की बात कही, लेकिन आरोपी पक्ष ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.