रामपुर, मई 3 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ताशका का मझरा निवासी शाहीन उर्फ लाला ने आरोप लगाया कि एक युवक पास में रहने वाले लोगों की मदद से उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया। मामले की जानकारी होने पर आसपास तलाश किया मगर कुछ पता नहीं चल सका। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अजीम,मुन्ना,मोनिस और खलील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...