किशनगंज, मार्च 7 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में युवती की बहन ने गुरुवार को किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लापता युवती के अपहरण की आशंका जताई गई है। तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। जिसमें अंबिकापुर के रहने वाले एक युवक पर युवती को प्रेम प्रसंग में बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवती 27 फरवरी को अचानक लापता हो गई। परिजनों के द्वारा खोजबीन में पता चला की आरोपी युवक युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस बीच लापता युवती ने अपनी बहन को छुपकर फोन किया और बताया कि उसके कुछ लोग मारपीट और दुर्व्यवहार कर रहे है। वह काफी परेशान है। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक ...