आरा, सितम्बर 28 -- -तकनीकी अनुसंधान व गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पटना में की कार्रवाई बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र से एक युवती के अपहरण मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित को पटना से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित पटना सिटी निवासी टिंकू शर्मा का पुत्र सुमित शर्मा है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि अगवा युवती की बरामदगी अभी नहीं हो सकी है। मामला बीते जुलाई माह का है, जब बिहिया थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की ओर से काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो युवती के पिता ने सुमित शर्मा को नामजद करते हुए बिहिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपित लगातार फरार चल रहा था...