युवती की हत्या में भाई की लोकेशन एक किमी दूर गांव में मिली
सीतापुर, मार्च 26 -- सीतापुर, संवाददाता। संदना इलाके में हुई युवती की मौत के मामले में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी चीज से वार करने से मौत होने की पुष्टि हुई है। वहीं युवती मौत देर रात होने की बात सामने आई है। उधर पुलिस जांच में रात 12 बजे तक परिवार के सभी सदस्यों की लोकेशन घटना स्थल से करीब आठ किमी दूर मछरेहटा स्थित घर पर होने की बात सामने आ आई है। वहीं, युवती का शव मिलने के बाद के बाद दो से तीन घंटे तक भाई की लोकेशन एक किमी दूर अनोगी मोड़ के पास मिली है।पुलिस के मुताबिक मृतका मोनिका के भाई महानंद की तलाश में क्राइम ब्रांच, सर्विलांस समेत चार टीमें दबिश दे रही हैं। कुछ संदिग्धों की तलाश में नोएडा, फर्रुखाबाद व हरियाणा रवाना हुई है। मोनिका के पिता राजकिशोर, मां रजनी देवी और बहन को हिरासत में लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.