महोबा, अप्रैल 18 -- महोबा, संवाददाता। युवती की गला दबाकर हत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीसरे आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस पूर्व में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रेमी ने युवती की शादी तय होने पर गला दबाकर हत्या कर दी थी। शहर के एक वार्ड निवासी 19 वर्षीय युवती की हत्या कर शव को पहाड़ में फेंक दिया गया था। परिजनों का कहना था कि बेटी की शादी तय हो गई थी। 7 जुलाई को शादी होनी थी। परिजनों की तहरीर पर प्रेमी सुमित और उसके साथी धर्मेद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दोनों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की थी। बाद में परिजनों ने भूरा के पूरे मामले में शामिल होने की शिकायत पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह से की। पुलिस ने मामले की जांच की तो भूरा सिंह उर्फ भगवान सिंह निवासी मोहारी हाल पता सु...