युवती की हत्या में आरोपित गिरफ्तार
बगहा, जुलाई 24 -- बेतिया। नगर के अस्पताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल मे सोमवार की रात अस्पताल कर्मी ममता कुमारी(22) की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित चनपटिया निवासी विपिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह नेपाल भागने की फिराक में था। इसी दौरान रात करीब एक बजे पुलिस की टीम नगर के स्टेशन चौक पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया।
मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक की पूछताछ में पता चला है कि प्रेम प्रसंग में उसने ममता का हत्या किया था।
पूछताछ और ममता की हत्या का कारण पुलिस के अनुसार पूछताछ में विपिन ने बताया है कि ममता उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। उसे रास्ते से हटाने के लिए उसने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.