गाजीपुर, अप्रैल 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। युवती की हत्या के मामले में करंडा पुलिस ने एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गये आरोपी के पास से घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। इन सुरागों के माध्यम से पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस केस में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी चिन्ह्नित कर लिया है। बीते 15 अप्रैल को धरम्मरपुर पुल के पास एक युवती का चप्पल, मोबाइल व गमछा मिला था। बाद में नदी के अंदर से उसका शव भी बरामद हो गया था। यह भी पढ़ें- महराजगंज में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही आरोपी साथ ले गए थे इस मामले में मृतका के पिता ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। चूंकि घटना के बाद से पुलिस केस की छानबीन में जु...