नवादा, अप्रैल 11 -- नवादा में युवती की संदिग्ध मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मृतका की मां का आरोप है कि उसके साथ एक ही कमरे में रहने वाले युवक ने उसकी बेटी की रस्सी अथवा सिक्कड़ से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए शव को छत की हुक से गमछा के सहारे लटका दिया। वादिनी अकबरपुर थाना क्षेत्र के बकसंडा गांव के निवासी जितेन्द्र भुइयां की पत्नी शीला देवी ने पुलिस को दिये गये बयान में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की हत्या उसके कमरे में साथ रहने वाले युवक अभिषेक कुमार पांडेय ने की है। अभिषेक भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-06 के सुनील पांडेय का बेटा है। उसका अस्थाई पता बीएम/394, बालडीह, जिला धनबाद भी है। महिला के बयान के आधार पर नगर थाने में हत्या व एससी/एसटी से जुड़ा मामला दर्ज ...