बहराइच, अगस्त 12 -- बहराइच। कैसरगंज थाने के सहाबापुर पचलखी गांव निवासनी संध्या (30) पत्नी राहुल ने मंगलवार शाम जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। उसकी मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को दोपहर में नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...