शामली, अप्रैल 6 -- शामली। युवती के अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी शादी टूटवाने का मामला प्रकाश में आया है। शादी में अड़चन डालने से परेशान भाई ने युवक के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आदर्श मंडी थाने के गांव सिक्का निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो साल पहले जनपद मुजफ्फरनगर के फुगाना थाने के गांव कुरावा निवासी आसिफ ने उसकी बहन को बहला फुसलाकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे। इसके बाद से वह उसकी बहन को ब्लैकमेल कर रहा है और उसकी शादी न होने देने की धमकी दे रहा है। आरोपी उसकी बहन के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दहा है। जहां भी बहन की शादी करते है तो वह उक्त फोटो वहां भेज देता है। इससे उसका परिवार परेशान है। आरोपी आसिफ पहले से शादी शुदा है। चार महीने पहले उसने अपनी बहन का रिश्ता झिंझाना के ओ...