गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- ट्रांस हिंडन। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर चार में कामना अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से गिरकर हुई युवती की मौत के मामले में पिता की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मूलरूप से मध्य प्रदेश जिला दमोह गांव लोहारा की निवासी गायत्री अहिरवार परिवार के साथ वैशाली कामना अपार्टमेंट में रहती थीं। वह दिव्या अपार्टमेंट में कपड़ों की पैकेजिंग करने वाली एक कंपनी में काम करती थी। 28 फरवरी की शाम लगभग तीन बजे गायत्री की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...