आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमती गांव में स्थित रेस्टोरेंट में बुलाकर युवती को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने के मुकदमे में वांछित रेस्टोरेंट संचालक को सब इंस्पेक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने नरौली स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के समीप से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी राहुल चौहान पुत्र हरेंद्र चौहान शहर कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। इस मामले में मृत युवती के भाई ने शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...