उरई, मार्च 25 -- कुठौंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव में सोमवार रात को युवती द्वारा जहर खाकर की गई खुदकुशी के बाद गुजरात के सूरत में रह रहे उसके कथित प्रेमी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक के परिजनों के मुताबिक प्रेमिका के पिता की लगातार धमकियों के चलते युवक सूरत में रहकर होटल में वेटर का काम कर रहा था। सजातीय होने के बाद भी युवती का पिता उनकी शादी के खिलाफ था। युवक द्वारा युवती को दिए गए मोबाइल को लेकर युवती पर पिता ने पावंदी लगा दी थी। फिलहाल युवक की खुदकुशी से गांव में मायूसी है और परिजन सूरत के लिए रवाना हो गए है।कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में बीए द्वितीय वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा ने सोमवार की रात को घर के कमरे में जहरीला पदार्थ खा लिया था। मंगलवार की सुबह उसका शव चारपाई पर मिला था और मुंह से झाग निकल रहा था। इसकी सूचना प...