आगरा, मार्च 7 -- सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को क्षेत्रीय पुलिस शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला अस्पताल लेकर आई। जिला अस्पताल में युवती को मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक गांव से उन्हें युवती के फांसी के फंदे पर लटकने की जानकारी मिली थी। सूचना के बाद जब पुलिस पहुंची तो घर में कोई भी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस युवती को जिला अस्पताल लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का भी मौका मुआयना किया है और आसपास के लोगों से भी जानकारी ली है, जिससे घटना के संबंध में अधिक जानकारी मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...